मेरठ 05 फरवरी (CY न्यूज) किठौर विधानसभा में चुनावी दंगल अब भाजपा के नेता व प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के पक्ष में नजर आने लगा है। दिन प्रतिदिन बढ़ते जनसैलाब से ऐसा लगता है, मानो 10 फरवरी के दिन रिकॉर्ड तोड़ मतदान होगा। और उत्तर प्रदेश में पुनः योगी आदित्यनाथ जी की पूर्ण बहुमत से सरकार सूबे में बनने जा रही है। शनिवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने राजपुरा ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों नंगली आजमाबाद, साधारणपुर, कस्तला, मोरना, रुकनपुर, ज्ञानपुर, औरंगाबाद, छिलोरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बैठक व जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी ने आगामी 10 फरवरी में अधिक से अधिक मतदान अपने पक्ष में करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में साथ रहे बृजेश चौहान मंडल अध्यक्ष, विकी तनेजा, गीता चौधरी महामंत्री महिला मोर्चा, प्रमोद गुर्जर साधारणपुर, अंकुर पबला, मोनू चौधरी कुनकुरा, योगेंद्र चौहान खरदोनी, हनी गुप्ता मसूरी, राहुल उपाध्याय, चौधरी यशपाल सिंह, अरुण चौधरी सदस्य जिला पंचायत, सरदार जय सिंह, सोनू प्रधान, देवेंद्र गुर्जर, रोबिन गुर्जर, पप्पू सेतकुआं, तरुण चौधरी पासवाड़ा, ऋषि त्यागी बिजौली सदस्य जिला पंचायत, अमित त्यागी बिजौली, पुनीत त्यागी ब्लाक प्रमुख खरखौदा सहित देव तुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment