CY न्यूज़

Tuesday, 15 February 2022

दहेज के लिए मारपीट करने का लगाया आरोप।

मेरठ 15 फरवरी (CY न्यूज) आसमा पुत्री अनीस निवासी मोहल्ला आजादनगर ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  तहरीर में बताया गया कि उसका विवाह 25 मई 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी में प्रार्थनी के घर वालों ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। इसके साथ-साथ जरूरत का सभी सामान दिया था। शादी के बाद से ही प्रार्थनी के ससुराल वाले पति नदीम, ससुर सुक्का, सास जमीला, जेठ भूरा व हाजी मोमीन, जेठानी सानिया उर्फ भूरी व श्रीमति हज्जन शादी में दिए गए सामान से खुश नहीं थे, और दहेज में बाइक की मांग करने लगे। करीब एक सास बाद दहेज की बाबत उपरोक्त सभी लोगो ने मारपीट की। जिस कारण उसके पेट पल रहे बच्चे को काफी चोटें आईं। जिसका इलाज उसने इरफान डॉक्टर सरधना के यहां कराया था। चोटों के कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके पश्चात समझौते के आधार पर उसको उसकी ससुराल वाले ले गए थे।




No comments:

Post a Comment