बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 17 फरवरी (CY न्यूज) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्व.ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन 72 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों का वेतन बाधित करने के साथ-साथ सम्बन्धित के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही के साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन पीठासीन अधिकारी 12, मतदान अधिकारी प्रथम 14, मतदान अधिकारी द्वितीय 29 व तृतीय 17 कुल 72 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये हैं।
No comments:
Post a Comment