मेरठ 05 फरवरी (CY न्यूज) हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के बिराना में सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा के समर्थन में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने समर्थन के साथ आगामी 10 फरवरी को साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भरमपाल, प्रधान रामानंद, सुनील शर्मा, गौरव, दानिश, कालू राणा, सतबिर नागर, यशपाल नागर, गौरव नागर, धीरज नागर एवं संदीप शर्मा उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment