लालपुर 16 फरवरी (CY न्यूज) लालपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पति और बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पूरा मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र लालपुर गांव के पास का है। जहां पति और पत्नी बच्चे के साथ बाहर जा रहे थे तभी अचानक पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी वही महिला बाइक से नीचे गिर गई और ट्रक के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिवार को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। महिला और उसका पति थाना गजनेर का पावा गाँव का निवासी है। शिवगरज अपनी पत्नी सोनी व दो साल मासूम बेटी के साथ ससुराल जा रहा था। झांसी हाईवे पर ओवरटेक के समय ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वही पुलिस ने ट्रक की छानबीन शुरू कर दी।
No comments:
Post a Comment