CY न्यूज़

Tuesday, 8 February 2022

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा बुढ़ाना गेट पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।

मेरठ 08 फरवरी (CY न्यूज) बुढ़ाना गेट व्यापार संघ एवं पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा बुढ़ाना गेट पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने सभी व्यापारियों को आने वाली 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा मतदान हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। सभी नागरिक सोच समझकर लोभ लालच से दूर रहकर मतदान करें। समाजसेवी विपुल सिंघल ने व्यापारियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। बुढ़ाना गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष  अपार मेहरा ने मौजूद सभी व्यापारियों व नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर बुढ़ाना गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष अपार मेहरा, महामंत्री मयूर अग्रवाल, आयुष गोयल, पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, हर्षित गोयल, उमंग सिंघल, लवली कोहली, अमित अग्रवाल, अविनाश कश्यप, सागर कोहली, शोभित गुप्ता, बृजेश, प्रिंस आदि उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment