CY न्यूज़

Thursday, 17 February 2022

शिशुओं की देखभाल व सुरक्षित गर्भ समापन के लिए आशाकार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण।

मेरठ 17 फरवरी (CY न्यूज) राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ए.एन.एम.टी.सी में शहरी आशा कार्यकर्ताओं के मॉड्यूल 6 और 7 का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को नवजात की देखभाल हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में करीब 50 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके साथ ही साझा प्रयास नेटवर्क द्वारा प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया गया और आशा कार्यकर्ताओं को सुरक्षित गर्भ समापन के बारे में बताया गया। इस दौरान डी.सी.पी.एम हरपाल सिंह, चिकित्सा अधिकारी (प्रशिक्षण) डा.विजय त्यागी, यूनिसेफ के मंडलीय को-ऑर्डिनेटर अलताफ अली, साझा प्रयास नेटवर्क से प्रोग्राम ऑफिसर मौजूद रहे। डा.विजय त्यागी ने आशा कार्यकर्ताओं को नवजात की देखभाल के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि जन्म के 45 दिन तक आशा कार्यकर्ता को कम से कम छह बार घर जाकर नवजात शिशु और उसकी मां की देखरेख करनी है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से नवजात की देखरेख संबंधी में प्रशिक्षण दिया और इसका डेमो भी करके दिखाया। आशा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें गृह आधारित नवजात शिशु की देखरेख की महत्ता से रूबरू कराया। यूनिसेफ के मंडलीय को-ऑर्डिनेटर अलताफ अली ने बताया- छह माह तक महिला द्वारा अपने बच्चे को केवल स्तनपान कराना चाहिए। रोग से बचाव के लिए समय पर नवजात शिशु का टीकाकरण जरूरी है। नवजात शिशु को छूने से पहले अपने हाथ धोने जरूरी है। नवजात शिशु और महिला के वजन पर नजर रखें। साथ हीदस्त लगने पर घरेलू उपचार ओ.आर.एस घोल पिलाने के बारे में बताया। डी.सी.पी.एम हरपाल सिंह ने बताया नवजात शिशु की देखभाल के लिए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ए.एन.एम.टी.सी में शहरी आशा कार्यकर्ताओं का मॉड्यूल 6 और 7 का पांचदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर ब्लॉक के  अर्न्तगत आने वाली सी.एस.सी पर पांच दिन चलेगा। इसके साथ ही ग्रामीण समाज केंद्र के तहत साझा प्रयास ने इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर आशा कार्यकर्ताओं को सुरक्षित गर्भ समापन, परिवार नियोजन के बारे में भी बताया। उन्हें बताया गया कि सुरक्षित गर्भ समापन से संबंधित सुविधाएं कहां ली जा सकती है। ग्रामीण समाज केंद्र ने सुरक्षित गर्भ समापन पर जिले में बेहतर कार्य किया है। अब यह संस्था रजपुरा ब्लॉक में ‘स्टॉप टी.बी’ व कोरोना वैक्सीनेशन में सहयोग कर रही है।

No comments:

Post a Comment