मेरठ 19 फरवरी (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में रात्रि कालीन कर्फ्यू समाप्त किये जाने का मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने सम्पूर्ण मंडप स्वामियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद व्यक्त किया। कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी 2022 से लागये गए रात्रि कर्फ्यू के कारण मण्डप व्यवसाय लगभग बन्दी की कगार पर आ गया था। शादी विवाह से जुड़े अनेको लोग जैसे वेटर, खाना बनाने के कारीगर, फूल, बैंड, शहनाई, घोड़ी बग्गी, सजावट, इवेंट, डी.जे सहित प्रदेश भर में लाखों लोगो की रोजी रोटी पर संकट चल रहा था। रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाये जाने से फिर से एक बार जनजीवन सामान्य होगा और सभी प्रकार का व्यवसाय व कार्य करने वालो को पुनः रोज़गार मिलेगा।
No comments:
Post a Comment