मेरठ 05 फरवरी (CY न्यूज) बसंत पंचमी और देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस पर सूरजकुंड रोड स्थित अति प्राचीन सरस्वती मंदिर पर वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा परंपरागत विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भोग लगा कर मीठे केसरिया चावल, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि सरस्वती मंदिर में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा जाता है। भोग और प्रसाद वितरण के साथ ही आने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को 10 फरवरी को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक किया गया और सभी से अपील की कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर समाज के कल्याण के लिए मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों में जाकर मतदान करे। और अन्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करें और करवाएं। इसमें महिलाएं अपना विशेष योगदान दे सकती हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई, महामंत्री अनीता गुप्ता उनके सभी पदाधिकारी सारिका बिश्नोई खुशी वार्ष्णेय, प्रिया गुप्ता राधा सिंघल, ममता मित्तल, नीतू गुप्ता, प्रभा विश्नोई, सुषमा सिंघल, मंजू गुप्ता, सपना बंसल, इति गोयल, हेमलता, आरती गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। डा.मनोज कुमार गोयल ललित वार्ष्णेय और दीपावली मित्तल का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment