मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) रविवार मेरठ के एस.एस.पी के आवास से कुछ ही कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन निकलते ही लूटपाट की वारदात अंजाम दी। सिगरेट और पान मसाला सप्लाई करने वाले एक बुजुर्ग से करीब 60 हजार की सिगरेट का बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रजबन निवासी राजेश मित्तल सिगरेट और पान मसाला सप्लाई का काम करते है। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे वह सिगरेट से भरा बैग लेकर लालकुर्ती क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के ठीक सामने रियाज की दुकान पर पहुंचे थे। यहीं पर बाइक सवार दो बदमाशों ने राजेश मित्तल से सिगरेट से भरा हुआ बैग लूटा और फरार हो गए। बैग में करीब 60 हजार कीमत की सिगरेट बताई गई हैं। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास काफी घेराबंदी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। राजेश मित्तल की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। लालकुर्ती पुलिस फिलहाल आसपास के इलाके में सी.सी.टी.वी कैमरा की छानबीन में लगी है।
No comments:
Post a Comment