मेरठ 04 फरवरी (CY न्यूज) परीक्षितगढ़ नगर के गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय में बसंत पंचमी महोत्सव व अमृत महोत्सव सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति परंपरा व राष्ट्रवाद पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजकुमार फलवारिया ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आज ही के दिन लाहौर में हकीकत राय ने अपना शीश कटवा दिया था मगर धर्म परिवर्तन नहीं किया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले ही शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के बीच तिब्बत के प्रधानमंत्री को सम्मान देकर विश्व को सचेत कर दिया था। प्रधानमंत्री ने पहली विदेश यात्रा भी भूटान से शुरू कर पड़ोसी देशों को महत्व दिया था। भारत देश नहीं बल्कि हजारों साल पुराना राष्ट्र है। नरेंद्र शिकागो में अपना भाषण देकर विवेकानंद बन गए थे। ऐसी भारतीय संस्कृति को याद कराना ही अमृत महोत्सव है। भाषा के आधार पर ही देश बने हैं मगर भारत केवल सांस्कृतिक देश है। उन्होंने कहा कि भारत में भाषा भले ही अलग-अलग है मगर पूरा देश संस्कृति भावना से जुड़ा हुआ है। भगवान श्री कृष्ण द्वारका के थे मगर उनकी शादी मणिपुर की रुकमणी से हुई थी वहीं विश्व का सबसे बड़ा शिव मंदिर कंबोडिया में और पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल में स्थित है यही भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी संस्कृति को नष्ट करने के लिए यह सब बातें नहीं बताई गई 200 साल से हम गीदडो की तरह जिंदगी जी रहे थे अब एक शेर ने हमें अपनी पहचान देते हुए भारत के लोगों को शेर बना दिया है आज पूरा देश भारत को विश्व गुरु मान रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति प्रोटोकाल को तोड़कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने आते हैं यही भारत है। उन्होंने सभी बच्चों से भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने भारतीय संस्कृति को विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति बताते हुए वेद पुराणों के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वहीं भारत की अनेकता में एकता ही इसकी पहचान है सबको मिलकर इस एकता को बनाए रखना है। कार्यक्रम के आयोजक मुनेंद्र त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने पर कॉलेज के सचिव सचिन त्यागी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से पूर्व सचिव सचिन त्यागी ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.संजीव त्यागी ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डा.राहुल त्यागी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र त्यागी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डा.अशोक राष्ट्रीय वरिष्ठ चिकित्सक डा.राकेश शर्मा समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्यागी, सदस्य सतीश त्यागी, योगेंद्र त्यागी, विष्णु अवतार रूहेला, उस्मान अली, पत्रकार अमित यादव, अमित त्यागी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
No comments:
Post a Comment