CY न्यूज़

Friday, 18 February 2022

न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में पहली बार अलग-अलग ब्लड ग्रुप का गुर्दा प्रत्यारोप।


मेरठ 17 फरवरी (CY न्यूज) अलग अलग ग्रुप को गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा मेरठ में आरंभ हो गयी है। न्यूट्रिमा हॉस्पिटल ने एक ऐसे मरीज को  गुर्दा का सफलतापूर्व प्रत्यारोपण किया है। जिसे मरीज व गुर्दा दान कर्त्ता अलग अलग ब्लड ग्रुप के थे। मीडिया को जानकारी देते हुए डा.संदीप गर्ग ने बताया यह प्रक्रिया काफी जटिल है। अभी तक यह सुविधा दिल्ली व विदेशो में प्रयोग होती रही है। मेरठ में इस प्रकार को गुर्दा प्रत्यारोपण महिला मरीज का किया गया है। जिसमें महिला का ब्लड ग्रुप अलग था। जबकि दानकर्ता का ब्लड ग्रुप अलग था। गुर्दा प्रत्यारोपण करने के लिए मरीज को इंजेक्शन द्वारा रोगी के एंटीबॉडी खत्म किया गया। ताकि गुर्दा दाता का गुर्दा अलग ग्रुप होने के कारण प्राप्तकर्त्ता के शरीर में लगा कर वह सफलतापूर्वक कार्य कर सके। उन्होंने बताया यह प्रक्रिया बेहद सफल हुई। उन्होने बताया गुर्दा प्राप्त करने वाली महिला ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप थी जब दानकर्ता पुत्री बी-पॉजिटिव ग्रुप की थी। दोनों ही हापुड के रहने वाले है। उन्होंने बताया यह प्रक्रिया करने के लिये डा.शालीन शर्मा, डा.भरत चन्द्र गर्ग, डा.अवनीत राणा, डा.स्वेता गर्ग की टीम का सहयोग रहा। उन्होंने बताया मरीज को तीन महीने के अंदर इंफेक्शन भी हुए उनका  उपचार करने बाद वह पूरी तरह स्वस्थ है। डा.संदीप गर्ग ने बताया इस गुर्दा प्रत्यारोपण को करने के  लिये बहुत सारी जांचों को करना पडता है। उन्होने बताया गुर्दा प्रत्यारोपण के जिला ऑर्गन ट्रांसप्लांट से एन.ओ.सी लेने की आवश्यकता होती है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया आरंभ होती है।



No comments:

Post a Comment