मेरठ 27 फरवरी (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर विशाल भण्डारे का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बोधि उपवन में सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण एवं संस्कृति विभागाध्यक्ष डा.विवेक कुमार ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया। डा.विवेक कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने साहस से अंग्रेजी हकूमत की नीव हिला दी थी। वह राष्ट्र के प्रेरणा पुरुष हैं। उन्होंने राष्ट्रीयता और समाज हित में बलिदान देकर भारतीय वसुंधरा को गौरवांवित किया। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक महापुरूषों की जयंती एवं पुण्यतिथि सुभारती दिवस के रूप में मनाकर सभी विद्यार्थियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दिलाई जा रही है। इस अवसर पर डा.नीरज कर्ण सिंह, अशोक टकसालिया, इंद्रपाल बौद्ध, जसविन्दर सिंह, सतेन्द्र कुमार, अभिषेक मलिक, जावेद, गौरव आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment