मेरठ 17 फरवरी (CY न्यूज) शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था में जान फूंकने के लिए ए.डी.जी यातायात ज्योति नारायण सिंह दो दिनों के लिए शहर में डेरा डाले हुए है। गुरुवार को ए.डी.जी ने पहले कंट्रोल रूम में लगे सभी कैमरों की समीक्षा की। उसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को बाडी वार्न कैमरा लगाने की सलाह दी गई है। ताकि ड्यूटी के समय पूरा समय रिकार्ड हो सकें। उसके बाद यातायात के उपकरणों की जांच की गई। खराब पड़े उपकरणों को सही कराने और नये उपकरणों को प्रपोजल देने के लिए कहा गया है। उसके बाद ए.डी.जी ने जनपद में हादसों की समीक्षा की है। रोड एक्सीडेंट में मारे जाने वाले लोगों को बचाने का प्रयास करने के बारे में बताया गया। सभी हादसे वाले प्वाइंट को दुरुस्त करने की बात कही है। उसके बाद ए.डी.जी ने पुलिस लाइन में सभी शीर्ष अफसरों से मीटिंग शुरू कर दी। उसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों से भी मीटिंग की गयी। शाम के समय एडीजी का शहर में निकले उन्होने उन प्वाइंट को देखा जो जाम का कारण बन रहे है। इस दौरान एस.पी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment