CY न्यूज़

Sunday, 13 February 2022

महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर सेमिनार का आयोजन।

खाली समय में डिजिटल के माध्यम से कर सकते हैं अच्छी अर्निंग।

मेरठ 13 फरवरी (CY न्यूज)  रविवार को शहर में महिलाओं के लिए ऑनलाइन स्किल डेवलपमेंट के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमे 50 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। टी.एस डी.एम के डायरेक्टर पुनीत राणा ने बताया कि डिजिटल के माध्यम से महिलाएं कैसे अपने आर्थिक संसाधन बढ़ा सकती हैं। आज के समय में ऑनलाइन के माध्यम से लोग काफी आगे बढ़ रहें हैं, जिसमे आप अपनी रुचि के अनुसार करियर बना सकतें हैं। टिंबकटू रेस्टोरेंट में आयोजित वर्कशॉप में शहर की विभिन्न विषयों से जुड़ी अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे अनेक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन दिव्या, डायरेक्टर पुनीत राणा, प्रबंधक विजय गर्ग, अभिषेक, मयंक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संस्था के डायरेक्टर निशांत मीना ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रॉडवे मीडिया लिंक्स से मयंक अग्रवाल का धन्यवाद प्रकट किया। पुनीत राणा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिमानी ने किया।

No comments:

Post a Comment