CY न्यूज़

Sunday, 6 February 2022

युवक को मारपीट कर किया घायल।

मेरठ/सरधना 06 फरवरी (CY न्यूज) क्षेत्र के ग्राम मढ़ियाई में रंजिश के चलते शनिवार को घर में सोते हुए युवक पर किया जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर घायल युवक को सी.एच.सी से मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित शौकीन ने बताया कि वह शनिवार को अपने घर पर लेटा हुआ था। इसी बीच गांव के ही दबंगों ने रंजिशन घर में घुसकर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके दांत तथा नाक की हड्डी टूट गई। जिसको सरधना सीएससी पर भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही कामिल द्वारा दी गई तहरीर पर गांव के ही अल्लाह दिया रहीसु शौकीन एहसान व फिरोज के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, तथा आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment