मेरठ 04 फरवरी (CY न्यूज) भाजपा कार्यकर्ता से अश्लील हरकत करने के आरोप में भाजपा युवा र्मार्चा के पूर्व मंत्री ने पार्टी से निकाले जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी है। शुक्रवार को सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की जूही त्यागी और संगीता शर्मा ने शिकायत दर्ज करा कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संस्था की जूही त्यागी ने एस.एस.पी को बताया कि शास्त्री नगर निवासी एक युवती भाजपा की कार्यकर्त्ता है। दिसंबर माह में भाजपा के युवा मोर्चा का मंत्री नोनू पंडित ने उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया जब इसका विरोध भाजपा महिला कार्यकर्ता द्वारा किया गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। उन्होने बताया मीडिया में महिला कार्यकर्ता का नाम उछलने से उसकी बदनामी हुई। अब फिर से नोनू पंडित उन्हें जान से मारने की धमकी देर रहा है। जिसके कारण महिला कार्यकर्ता का पूरा परिवार दशहत में जी रहा है। एस.एस.पी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
No comments:
Post a Comment