उत्तर प्रदेश 08 मार्च (CY न्यूज) अगर आप का पैन कार्ड अभी भी आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं तो आप के लिए बड़ी खबर है। इनकम टैक्स विभाग ने पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 कर दी है। पैन नंबर को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है, ऐसे में अगर आपने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो जल्द से जल्द करा दें। बता दें कि आधार कार्ड देश में सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप पैन कार्ड अभी भी आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आप जल्द से जल्द आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करें। अगर आप का आधार पैन कार्ड से लिंक नहीं है तो 31 मार्च से पहले लिंक करा ले, वरना आप को 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
No comments:
Post a Comment