Saturday, 5 March 2022

कार व 5 लाख की मांग पूरी ना होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला।

मेरठ/सरधना 04 मार्च (CY न्यूज) कार व 5 लाख की मांग पूरी ना हो तो देख दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने महिला को उसके पिता के घर ही जाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आप बीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव कपसाड निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री शीतल का विवाह 1 वर्ष पूर्व विकान्त उर्फ जोनी पुत्र अनिल निवासी ग्राम पारसी पाना सरधना जिला मेरठ के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह कार्यक्रम के दौरान करीब 15 लाख रूपये खर्च किये थे। शादी के कुछ समय बाद से ही शीतल के पति विकान्त उर्फ जोनी, ससुर अनिल पुत्र बुद्ध सिंह सास पुष्पा देवर जतिन उर्फ भोला ने शीतल पर घर से कार व 5 लाख रूपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ गाली-गलौच व गारपीट करने लगे। इसी बीच शीतल ने एक पुत्र को जन्म दिया फिर भी उक्त विपक्षीगण के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। आरोप है कि देवर जतिन उर्फ भोला भी उस पर गलत नजर रखता था तथा कई बार उसके साथ छेडछाड व अश्लील हरकते कर चुका है। जब उसने अपने पति से इसकी शिकायत की तो उल्टा ही शीतल पर अत्याचार किया गया। 20 फरवरी समय करीब 10 बजे सुबह उक्त विपक्षी ने शीतल के साथ दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौच व मारपीट की ओर से घर से निकाल दिया। उसका दुधमुहा बच्चा अपने पास रख लिया और  धमकी दी कि बिना हमारी मांग पूरी किये वापस आयी तो जान से मार देंगे। तब से शीतल अपने मायके में ही रह रही हैं। 03 मार्च समय करीब सुबह 11 बजे उक्त आरोपी कपसाड गांव पहुंचे शीतल का आरोप है कि जब वह अपने पिता के घर थी तभी अचानक से मेरा पति विकान्त उर्फ जोनी ससुर अनिल व देवर जतिन उर्फ गोला घर पर आये और आते ही मुझे गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगे और कहने लगे कि तूने हमारी मांग पूरी नहीं की है आज तुझे जान से मार देंगे, मेरे विरोध करने पर विपक्षीगण ने लातघुसो से मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी तथा जान से मारने की नियत से मेरे गले में दुप्पटे से फन्दा डालकर मेरा गला घोट दिया इसी बीच शोर शराबे की आवाज से आस पडौस के लोगो मौके पर पहुँच गये जिन्हें देखकर उक्त विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुये वहा से भाग गये। पीड़िता शीतल अपने पिता के साथ थाने पहुंची और आप बीती सुनाते हुए उक्त आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...