पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन छिपा रही घटना।
बालक के साथ कुकर्म कर रात में छत से जगंल में ले जाकर किसी बडी घटना को आरोपी दे सकता था अजांम।
पूर्व में सिवाल खास में दर्जनों बच्चों की कुकर्म के बाद हो चुकी है हत्या, फिर भी पुलिस ने नहीं लिया घटना से सबक।
मेरठ 06 मार्च (CY न्यूज) शनिवार रात्रि सिवाल खास में बीस रूपये का लालच देकर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और दो दिन से घटना पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही। पुलिस ने पीडित परिवार वालों पर दबाव बनाकर समझौता लिखवाया और आरोपी को छाडने की तैयारी कर ली है। शनिवार देर शाम मुनकाद काल्पिनक नाम का दस वर्षीय बच्चा घर के बाहर खडा था। बच्चे के पास उसके पडोस का ही एक बुजुर्ग व्यकित उसके पास पहुंचा और उसे बीस रूपये देकर अपने घर ले गया। बुजुर्ग ने बच्चे के साथ जबरदस्ती कुकर्म किया। बुजुर्ग द्वारा कुकर्म करने पर बच्चा बेहोश हो गया। आरोपी बुजुर्ग ने बेहोश बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसी बीस बच्चे का पिता आरोपी के घर पहुंचा और अपने बच्चे के बारे में जानकारी की तो आरोपी ने बच्चे के बारे में जानकारी से इंकार कर दिया। इसी बीच देर रात्रि आरोपी बच्चे को छत के रास्ते जगंल ले जाने के तैयारी कर दीवार फांदने लगा तो उसे उसके पड़ोसी ने देख लिया। पडोसी ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोप है कि पुलिस ने पीडित परिवार पर दबाव बनाकर उससे समझौता लिखवा कर आरोपी को छोडने की तैयारी में जुट गयी है।
सिवाल में कुकर्म के बाद दर्जनों बच्चों की हो चुकी है हत्याएं:
सिवाल खास में पिछले वर्षो में दर्जनों बच्चों की कुकर्म के बाद हत्याएं हो चुकी है। थाना पुलिस कस्बे में कुकर्म के बाद हुई हत्याओं से कोई सबक न लेकर आरोपी को छोडने में पूरा जोर लगा रही है। इसके पीछे पुलिस की क्या मंशा है ये तो जग जाहिर है। वही थाना पुलिस की इस कार्यशैली से कस्बे में गुस्सा व आक्रेाश व्याप्त है। यह घटना व पुलिस की कार्य प्रणाली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment