मेरठ 28 फरवरी (CY न्यूज) यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला किए जाने के कारण वहां की जनता पर कठिनाई का समय है। यूक्रेन में भारत के लगभग 20,000 छात्र चिकित्सक विद्यालयों में डॉक्टर बनने हेतु पढ़ने के लिए रह रहे हैं। भारत से इतनी बड़ी तादाद में विद्यार्थियों का चिकित्सा संबंधी कोर्स के लिए यूक्रेन में ही नही अन्य देशों में भी पढ़ने जाने से भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। औसतन पचास लाख रुपए प्रति विद्यार्थी के हिसाब से लगभग 20,000 छात्रों का खर्चा 100 अरब से ज्यादा का खर्च देश को उठाना पड़ रहा है। वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन द्वारा प्रधानमंत्री से निवेदन किया है की भारत में तकनीकी विद्यालयों की तर्ज पर बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज खोले जाने हेतु नियमों को सरल किया जाए। देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों को चिकित्सक महाविद्यालय खोलने के लिए प्रेरित किया जाए। इन निजी चिकित्सक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रैक्टिस शुरू करने से पहले जिस प्रकार यूक्रेन से पढ़कर आये डॉक्टरों को एक विशेष परीक्षा को उत्तीर्ण करना आवश्यक है उसी प्रकार की परीक्षा इन बच्चों के लिए भी रख दी जाए ताकि किसी विद्यालय का स्तर कमजोर भी होता है तो वह बच्चा पास करने के उपरांत ही देश में प्रैक्टिस शुरू कर सके। निजी कॉलेजों में चिकित्सकों की पढ़ाई हेतु सीट इतनी ज्यादा बढ़ाई जाने की आवाश्यकता है कि कोई भी छात्र देश छोड़कर चिकित्सक शिक्षा के लिए देश छोड़कर बाहर ना जाए। भारत में अभी चल रहे निजी चिकित्सक विद्यालयों में जो फीस डेढ़ करोड़ तक ली जा रही है वह भी नए संस्थान खोलने से उम्मीद है 30 लाख तक आ जाएगी जिससे अभिभावकों को भी बच्चे पढ़ाने में आसानी होगी। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, जिला महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सोनम वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला रुचि गर्ग, नीलम रस्तोगी, संगीता, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment