मेरठ 17 मार्च (CY न्यूज) भारतीय मतदाता संघ के तत्वाधान में होलिका दहन के पावन पर्व पर संगठन के मुख्य कार्यालय पर बच्चों को गुलाल व कैलेंडर बाटे। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे एकत्रित हुए एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहां आज होली का पर्व है जो असत्य पर सत्य की विजय है। इस पर्व को आपसी सदभाव और प्यार के साथ मनाना चाहिए और और अपने अंदर छुपे हुए रावण को आज के दिन दहन करना चाहिए। समाज में छुपी हुई बुराइयों और कुरीतियों का अंत करने का प्रण लेना चाहिए। यह त्यौहार सफल होता है एवं आज भामस के पदाधिकारियों ने क्षेत्र कई गांव कक्केपुर, नानू, भूनि, ईकडी, दबथुवा आदि गांव में जाकर बच्चों को गुलाल व कैलेंडर वितरण किए एवं गरीब परिवारों को राशन बांटा इस दौरान महासचिव वैध सुरेश, राकेश बाबा, जितेंद्र, योगेश, अमित, नितिन आदि साथ रहे।



No comments:
Post a Comment