CY न्यूज़

Thursday, 3 March 2022

बिल्डर के ठिकाने पर आयकर का छापा।

गाजियाबाद (एजेंसी) 02 मार्च (CY न्यूज) गाजियाबाद में एक बिल्डर के ठिकाने पर आयकर विभाग का बुधवार को सुबह 10 बजे से ही छापा जारी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले इस बिल्डर पर कारोबार में पैसे के लेन देन को लेकर छापा मारा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बलिया के रहने वाले चंद्रजीत पाठक की इंदिरापुरम के अभय खंड स्थित आइ.आर.एस सोसायटी में प्लाट नंबर 30 पर पाठक नाम से बंगला है। यहां पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। आयकर विभाग की टीम परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ में जुटी हुई है। सुबह से ही घर से बाहर किसी को नहीं निकलने दिया जा रहा है। कोठी में काम करने पहुंची घरेलू सहायिका को भी वापस कर दिया गया है। वहीं, छापे के बाबत आयकर विभाग अधिकारियों के साथ घरवाले भी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। एक दिन पहले ही लौटे हैं विदेश से स्थानीय लोगों के मुताबिक चंद्रजीत पाठक एक बिल्डर हैं। वह कुछ दिन पहले विदेश गए हुए थे। मंगलवार शाम को वह विदेश से लौटे हैं। बुधवार सुबह इनकम टैक्स की सर्च शुरू हो गयी।



No comments:

Post a Comment