मेरठ 07 मार्च (CY न्यूज) गढ़ रोड स्थित जगत हास्पिटल में तीमारदार और मेडिकल स्टोर संचालक के बीच मारपीट हो गई। दवाइयों के भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत किया गया। गांव मामनपुर निवासी दिलशाद का बेटा अरशद पिछले पांच दिनों से जगत हास्पिटल में भर्ती था। उसके लिए अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल स्टोर से दवाएं ली गई थीं। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी होने पर दिलशाद पक्ष से इरशाद मेडिकल स्टोर पर दवाइयों का भुगतान करने पहुंचा। मेडिकल स्टोर संचालक संजीव जैन ने सात हजार रुपये का बिल बताया। लेकिन इरशाद ने कहा कि वो भी एम.आर मेडिकल रिप्रेजेटेटिव है। बिल में दवाइयों के दाम ज्यादा लगाए गए हैं। इरशाद ने पांच हजार रुपये अदा करने को कहा। इसी दौरान विवाद हुआ और डाक्टर भी मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो उनके सामने ही मारपीट हो गई। बीच बचाव में आए डाक्टर से भी खींचतान की गई। इसके बाद एक तरफ मेडिकल स्टोर संचालक व अस्पताल स्टाफ और दूसरी तरफ तीमारदार सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को शांत किया गया। नौचंदी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल की सी.सी.टी.वी फुटेज देखी गई। जिसमें तीमारदार ने ही मारपीट की। पांच हजार का बिल भुगतान करके तीमारदार बच्चे को साथ लेकर चले गए। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment