CY न्यूज़

Wednesday, 2 March 2022

रूस ने यूक्रेन के सैन्य बेस को बनाया निशाना।

हमले में 70 से ज्यादा सैनिकों की मौत।

कीव (एजेंसी) 01 मार्च (CY न्यूज) रूसी सैन्य काफिला कीव की तरफ लगातार बढ़ रहा है और यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर रूसी सैनिक भीषण गोलीबारी कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के ओख्तिरका शहर पर जोरदार हमला करते हुये सैन्य बेस को निशाना बनाया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का यह छठवां दिन है। यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के बाद सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई बातचीत से शांति की उम्मीद बंधी थी। लेकिन, मंगलवार को उसका कोई सार्थक परिणाम दिखाई नहीं दिया। रूस ने यूक्रेन पर हमले अधिक तेज कर दिये हैं। कीव में प्रवेश करने में सफल न हो सकी रूसी सेना आसपास के शहरों को निशाना बना रही है।



No comments:

Post a Comment