Monday, 7 March 2022

इंजीनियर बता मजदूर ने दरोगा की बेटी से तय किया रिश्ता, शादी के समय खुली पोल तो मचा बवाल।

मेरठ 06 मार्च (CY न्यूज)  मोदीपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव में दरोगा की बेटी से शादी करने जा रहे युवक की पोल खुल गई। दूल्हे को सरकारी इंजीनियर बताया गया था, लेकिन बरात में पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि वह मजदूर है। इसका पता चलते ही हंगामा हो गया। युवती पक्ष के लोगों ने युवक को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। काफी हंगामे के बाद आयोजन पर हुए खर्च को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी एक गांव के निवासी दरोगा की बेटी से तय की थी। युवती ने बी.एंड कर रखा है। लड़की पक्ष के लोगों को युवक को सरकारी इंजीनियर बताया था। लेकिन, शनिवार को जब बारात गांव में पहुंची तो पोल खुल गई। बारात में आए कुछ लोगों ने बताया कि दूल्हा सरकारी इंजीनियर नहीं बल्कि मजदूर है। इसका पता चलते ही युवती पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। काफी हंगामा होने के बाद दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों ने लड़की पक्ष द्वारा खर्च हुए रुपये वापस करने का प्रस्ताव रखा। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पल्लवपुरम थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...