CY न्यूज़

Saturday, 5 March 2022

घर मे खींचकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम।

मेरठ 04 मार्च (CY न्यूज) कस्बा सिवाल में युवती को घर मे खींच कर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के साथ में किए गए दुष्कर्म के मामले में युवती ने बताया कि गैंगरेप करते वक्त लड़कों ने वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने युवती को जानी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर लड़की की हालत सीरियस बताई जा रही है वारदात के बाद जब घर वालों को धटना के बारे मे पता चला तो उन्होंने लड़की से पूछताछ की उसने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया आज लड़की ने एकांत में जाकर ऑलआउट पी ली जिससे लड़की की तबीयत खराब हो गई थी जिसको जानी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए एफ.आई.आर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक कस्बा सिवाल के रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री अपने फ्रेंड के यहां से घर वापस लौट रही थी कि गांव के ही पांच युवकों ने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। जहां उसके साथ में एक एक कर युवको ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जबकि दूसरा युवक रखवाली पर खड़ा रहा। आरोप है कि युवती को दुष्कर्म की घटना के साथ वीडियो भी बनाई गई है। युवती ने वारदात के बारे में परिजनों को बताया। थाना अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जिसमें मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment