मेरठ 11 मार्च (CY न्यूज) शुक्रवार को मुस्लिम बहुमूल्य कस्बा सिवालखास में प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता अनवार कुरैशी के आवास पर मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। अनवार कुरैशी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ मुस्लिमों के प्रति अपनी मोहब्बत का इजहार कुछ दिन पहले कर देते तो अन्य किसी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलती पूरा उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश बन जाता। अब 2024 में पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर भाजपा प्रचंड बहुमत से केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस दौरान गुलशन अली राणा, इमरान कुरेशी, राजू, नितिन शर्मा, हमीद रियाज, नईम रफीक, फरहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment