मेरठ 02 मार्च (CY न्यूज) गांधी नगर का रहने वाला एम.बी.बी.एस का छात्र यूक्रेन के खारकीव में 100 अन्य भारतीय छात्रों के साथ फंसा हुआ है। उसने परिजनों को वीडियो भेजकर जान बचाने की गुहार लगाई है। वह पांच दिन से बंकर में छिपे हुए थे। मंगलवार सुबह खारकीव से लवीव तक जाने वाली मेट्रो ट्रेन में सवार हुए। यहां से पोलैंड बार्डर रवाना होंगे। उसने कहा कि रास्ते में बमबारी व फायरिंग हो रही है। वहीं परिजन बेटे की वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रहने वाले नवदीप कुमार का बेटा आर्यनदीप 21 फरवरी को एम.बी.बी.एस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई के लिए यूक्रेन रवाना हुआ था। रात उसने परिवार को एक वीडियो भेजा। इसमें बताया कि बंकर के बाहर मिसाइलें दागी जा रही हैं। रूसी सेना ने गैस की पाइपलाइन काट दी है। उन्होंने कहा कि खारकीव से पोलैंड बार्डर 18 सौ किलोमीटर दूर है। आर्यनदीप ने बताया कि यूक्रेन सरकार ने सोमवार को पांच दिन बाद कर्फ्यू में ढील दी थी। पोलैंड बार्डर तक पहुंचने के लिए करीब 24 से 36 घंटे का समय लगेगा। वहीं आर्यनदीप सिंह की मां अर्चना सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भगवान से बेटे के सही सलामत वापस आने की प्रार्थना कर रही हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment