मेरठ 03 मार्च (CY न्यूज) तान्या वर्मा ने मीडिया को बताया है की बुधवार दोपहर एक वाक्य स्वंय मेंरे ही घर में मेरे पिता जी के साथ घटित हुआ। यह मामला वैक्सीनेशन से संबंधित जिसे हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जरूरी बताते वे सभी लोगो से वैक्सीन लगाने की अपील की थी। पर फिर भी कुछ लोग मानवता की हत्या कर रहे इस चीज़ में भी आपना काम इमानदारी से नहीं कर रहे हैं । मेरे पापा ने राजेंद्र नगर के वैक्सीन सेंटर पर कोवैक्सीन लगवाई थी और दूसरी डोज बीमार होने के कारण लगने मे देर हो गई थी। सन्डे को वैक्सीन लगवानी थी मेरे पापा को मोबाइल पर कल दोपहर में जब ऑफिस पर थे तब एक मेसेज आया "congratulations you are successful vaccinated with 2nd dose of your vaccine. You can download your certificate from here" यह मैसेज देख कर समझ नहीं आया कि बिना वैक्सीन लगवाए वैक्सीनेशन कार्ड और मेसेज कैसे आ गया। फिर शाम को पापा ने यह बात मुझे बताई मैंने वैक्सीनेशन कार्ड देखा और वहा एक जानकार सर को फोन कर ममला बताया वो भी सुनकर चौंक गए और उन्होंने बताया कि सिस्टम पर कुछ नए लड़के आए हैं जो आपना काम निपटाने के चक्कर में ऐसी ही कर रहे हैं बहुतों के साथ हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार जून से कोविड आने का अनुमान लगाया जा रहा है ऐसे में यह हरकत कितनो की जान का खतरा बन गयी है और डाटा के अनुसार सरकार तो निश्चिंत है की सब वैक्सीनेटिड है। तान्या वर्मा में कहा कि एक समाजसेवी होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि मैं यह ममला सबके सामने लाऊ। मैंने इस ममले का संज्ञान जिलाधिकारी को दिया है। मतलब बिना वैक्सीन लगे आप फुल वैक्सीनेटिड हो गये सरकारी रिपोर्ट के अनुसार। मोदी और योगी को डाटा के अनुसार भारत में लग रहा है कि इतने लोग वैक्सीनेट हो गये हैं पर क्या यह डाटा कार्ड सही है? क्या लोगों की जान से खिलवाड़ करने सही है? क्या सरकार को अंधेरे में रखना सही है? क्या अब इंसान आपना काम इमानदारी से करना भूल गए हैं? क्या सारे वैक्सीन कार्ड सही है? आज यह मेरे घर में घटित हुआ तो मुझे पता चल गया वरना कितने लोगों की जान को खतरा है जो किसी को नही पता।
No comments:
Post a Comment