Tuesday, 8 March 2022

मतगणना स्थल को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त।

अर्धसैनिक बल और पी.ए.सी रहेगी तैनात।

मेरठ 07 मार्च (CY न्यूज) आगामी दस मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से  सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। कृषि विवि व लोहिया नगर मंडी में दोनों स्थानों पर पांच जोन और 12 सेक्टर बनाकर पुलिस बल लगाया गया है। बाहरी क्षेत्र में भीड़ को काबू करने के लिए अर्द्धसैनिक बल और पी.ए.सी को लगा दिया है। शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर भी एहतियातन पुलिस बल लगा दिया है। हारने और जीतने वाले प्रत्याशियों को घर छोड़ने के लिए अलग से पुलिस की टीम लगा दी गई है। चुनाव के बाद अब सबको दस मार्च को होने वाली मतगणना का इंतजार है। पुलिस ने भी मतगणना स्थानों को लेकर सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी सीओ और एक प्रशासनिक अफसर को दी गई है। जोन में ए.एस.पी की ड्यूटी लगा दी गई है। दोनों स्थानों पर पांच-पांच सौ पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और तीन कंपनी पी.ए.सी के जवान तैनात रहेंगे। पैरा मिलिट्री फोर्स और पी.ए.सी को मतगणना स्थल पर बाहरी क्षेत्र में लगा दिया गया है। डी.एम और एस.एस पी दोनों स्थानों पर लगातार भ्रमण करेंगे। उनके अलावा भी दो टीमें ऐसी बनाई गई हैं, जो लगातार दोनों स्थानों पर गतिशील रहेंगी। सी.सी.टी.वी के जरिए भी सुरक्षा को और मजबूत बनाया गया है। इसके अलावा जिले के सभी थाना प्रभारियों से उनके यहां के संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाकर फोर्स तैनाती का प्लान तैयार कर लिया है। एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए हैं। बिना पास के नहीं मिलेगी एंट्री शहर के दोनो स्थानों पर होने वाली मतगणना के लिये मीडिया के लिये पास जारी किये गये बिना पास किसी भी मीडिया कर्मी को मतगणना स्थलों प्रवेश मिलेगा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...