CY न्यूज़

Friday, 4 March 2022

अवैध नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

फैक्ट्री मालिक ने कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ की बदसलूकी।

कानपुर 04 मार्च (CY न्यूज) कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के तिलयाना मोहाल में कई सालों से चल रही नमकीन की अवैध फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिसको कब्रेज करने के लिए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई रिपोर्टर आये थे। फैक्ट्री के बाहर से आग की रिपोर्ट बनाई जा रही थी। तभी अचानक फैक्ट्री मालिक का लड़का कही से आ गया। मीडिया वालो को पकड़ पकड़ कर खिंचने लगा जब कुछ पत्रकार भाइयों ने उसको मना किया तो वहां हाथापाई करने लगा फिर फैक्ट्री मालिक गुड्डू अपने कर्मचारियों के साथ आकर पत्रकारों के साथ बदतमीजी की और मीडिया को दूर हटाने की कोशिश करने लगा। वही हरबंश मोहाल पुलिस पूरा मामला दूर से देखती रही। जब काफी पत्रकार साथी एक साथ बोलने लगे उसके बाद पुलिस खाली पत्रकारो को समझती रही। अब देखने वाली बात होगी किया फैक्ट्री के ऊपर कोई कार्यवाही होती है या हरबंश मोहाल पुलिस बचा ले जाती है।



No comments:

Post a Comment