Wednesday, 9 March 2022

स्वीट एंजेल्स प्ले स्कूल में हुआ यू.के.जी कक्षा के बच्चों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन।

मेरठ 08 मार्च (CY न्यूज) बागपत गेट स्थित स्वीट एंजेल्स प्ले स्कूल में यू.के.जी कक्षा के बच्चों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य प्रियंका श्रीवास्तव व चेयर पर्सन विजय स्वामी द्वारा यू.के.जी के बच्चों को डिग्री देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों के लिए गेम्स और डांस का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ खूब मस्ती की और साथ ही प्रधानाचार्य प्रियंका द्वारा सब को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनम, अरीबा, सायमा व गुंजन का विशेष योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...