मेरठ 10 मार्च (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने की खुशी में बृहस्पतिवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जली कोठी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर तथा पूरे क्षेत्र में लड्डू बांट कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर अफजाल कुरैशी,आजाद क्रेन, मुख्तियार अली हाशमी, फैसल जैदी, फरीद खान, साबिर पहलवान, सुहेल हाशमी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment