आनन-फानन ठेकेदार के माध्यम से करवाई जा रही है प्लेटफार्म की सफाई।
बुधवार को कंचौसी रेलवे स्टेशन से गुजरेंगे रेलवे महाप्रबंधक।
औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 08 मार्च (CY न्यूज) कंचौसी स्टेशन पर बुधवार को रेलवे जनरल मैनेजर को निकलते समय सब ठीक-ठाक दिखे उसी को ध्यान में रख दिन-रात साफ-सफाई रंगाई-पुताई के साथ-साथ सालो से प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी घास और नालियों की सफाई मजदूरों को लगा कर कराई जा रही है। जिसमें घास छीलने की जगह केवल खाना पूर्ति होती दिखाई दे रही है। जहाँ घास हटी नहीं है। ढेर लगे हैं तो वहीं मजदूर एक हाथ से झाड़ू लगाते प्लेटफार्म साफ करते दिखाई दे रहे है। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया है कि सफाई ठेकेदार के माध्यम से हो रही है। देर रात तक सब ठीक कर लिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment