मेरठ 19 मार्च (CY न्यूज) भारतीय मतदाता संघ के तत्वाधान में संगठन के मुख्य कार्यालय पर गुलाल और अबीर के साथ होली खेली गई एवं क्षेत्र के कई गांव में लोगों के साथ भारतीय मतदाता संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने होली खेली। इस दौरान भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने लोगों के मस्तक पर तिलक लगाकर और गले मिलकर होली खेली। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव वेद सुरेश कुमार एवं राकेश सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक सतीश पूनिया, राहुल गर्ग, संजीव बालियान आदि साथी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment