मेरठ 06 मार्च (CY न्यूज) साइबर हैकरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे है। वे आम लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही मामला लिसाड़ी गेट थाने के इंस्पेक्टर के साथ देखने को मिला। साइबर हैकरों ने इंस्पेक्टर की फेसबुक आई.डी हैक कर ली। इसके बाद उनके दोस्तों से रुपयों की मांग की।इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट उत्तम सिंह राठौर को उनके दोस्तों ने सूचना दी कि साइबर हैकरों ने उनकी फेसबुक आई.डी हैक कर ली है। हैकर उनकी फोटो डाउनलोड कर उनके नाम से फर्जी फेसबुक आई.डी बनाकर रुपयों की मांग कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर उत्तम सिंह ने तुरंत आई.डी चेक की। इसके बाद साइबर सेल को सूचना दी। साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment