मेरठ/सरधना 02 मार्च (CY न्यूज) शादी से इनकार करने पर युवक ने पड़ोसी युवती को दी तेजाब डालने की धमकी, डरी सहमी युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दौराला स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती किसी कार्य से पड़ोस में जा रही थी। इस दौरान कॉलोनी में ही रहने वाले युवक ने उसको रोक कर शादी का दबाव बनाया। युवती द्वारा इंकार करने पर गुस्साए युवक ने मारपीट करते हुए उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी दे डाली, दहशत में आई युवती ने शोर मचाया जिस पर कॉलोनी के बहुत से लोग आ गए। जिन्होंने आरोपी को दबोच लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना दौराला के एस.आई ने बताया की बताया कि पीड़िता की तरफ से आई तहरीर के आधार पर शुभम उर्फ टीटू पुत्र सुशील निवासी गांव कुटबा शाहपुर को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने के बाद उसे भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment