Friday, 4 March 2022

बेकाबू कार खाई में गिरी नशे में धुत दो युवक घायल।

मेरठ/सरधना 03 मार्च (CY न्यूज) शराब के नशे में धुत होकर तेज गति से कार दौड़ा रहे युवकों की कार पलटी खा कर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया बताया गया है। गुरुवार की देर शाम रोहटा की ओर से एक स्विफ्ट कार तेज गति से बड़ौत की ओर जा रही थी। जैसे ही कार रासना चौराहे पर पहुंची तो अचानक ब्रेक लगने के बाद पलटी खाते हुए कार खाई में जा गिरी। कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शराब के नशे में धुत दोनों युवकों में से एक ने अपना नाम जोगिंदर पुत्र को आसाराम गांव चिरचिटा थाना बिनौली जिला बागपत बताया। जबकि दूसरा युवाक नशे में होने के कारण अपना नाम नहीं बता पाया। मौके पर पहुंची पी.आर.बी 581 ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराते हुए परिवार वालों को सूचना दी। हादसे ने कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...