मेरठ 15 मार्च (CY न्यूज) आवाज फाउंडेशन सामाजिक संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, सचिव सीमा शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर राज शर्मा ने होली मिलन समारोह का एक कार्यक्रम विमल एकेडमी फूल बाग कॉलोनी में आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि पूनम शर्मा, विशिष्ट अतिथि मिताली शर्मा एवं विमल अकादमी की प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अश्विनी कौशिक, प्रशांत कौशिक, पार्षद राकेश कुमार शर्मा, ऋषि देव शर्मा, सुमित प्रधान, मोहित शर्मा, मोहित भटारा, गौरव शर्मा, सचिन शर्मा, एडवोकेट ममता तिवारी, सिद्धार्थ शर्मा एवं विमल अकादमी के निर्देशक सुधांशु शर्मा को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल की अध्यापिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए इसी के साथ मीडिया बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता समानता व सहदता के प्रयोजन से किया गया। संस्था की ओर से सभी को चंदन का टीका लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई और इको फ्रेंडली होली के संदेश के साथ मनका वैर समाप्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कौशिक ने किया।
No comments:
Post a Comment