CY न्यूज़

Tuesday, 8 March 2022

पिचकारी, रंग व गुलाल की मांग बढ़ी।

होली के त्योहार में अभी दो सप्ताह बाकी हैं।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 07 मार्च (CY न्यूज) होली के त्योहार में अभी दो सप्ताह बाकी हैं पर बाजारों में होली का रंग छाने लगा है। इस बार फुटकर बाजार लगने से पहले ही बाजार में पिचकारी, रंग व गुलाल की दुकानें लगना शुरू हो गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि दो साल से कोरोना के चलते होली के त्योहार पर पिचकारी, रंग व गुलाल की दुकानें नहीं लग पा रहीं थीं। इस साल सरकार ने पाबंदियाँ हटाई हैं। तो इस बार बिक्री भी बढ़ गई है। इस साल कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ-साथ पिचकारी, रंग व गुलाल की मांग भी बढ़ गई है। दो साल से कोरोना की मार झेल रहे बाजार को इस बार पंख लग गए। कोरोना का खतरा कम होने की बजह से होली पर बाजारों व दुकानों में रौनक बढ़ी है। लोग पिचकारी, रंग व गुलाल की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का ये भी कहना है कि दो साल से कोरोना के चलते बाजार बहुत सुस्त रहा। व्यापारियों ने बताया है कि दिल्ली के बाजारों में जो स्टॉक था। वह बाजारों व दुकानों में पहले ही उतर गया है। ऐसे में पिचकारी, रंग व गुलाल के दामों में भी उतार-चड़ाव आने की संभावना है। फुटकर व्यापारियों ने बताया है कि बाजार में तमाम तरह की पिचकारियाँ हैं। जिनकी कीमत 10 से 500 रुपये तक है। सबसे अधिक बिकने वाली टंकी वाली  पिचकारी की है। यह पिचकारी तेजी से बिक रही हैं। अगर और पिचकारियों की बात करें। तो वह भी बिक रही हैं। लेकिन टंकी वाली पिचकारी की मांग है। दो साल बाद बाजारों में रौनक लौट रही है। तो उम्मीद है कि इस बार बिक्री भी अच्छी होगी।



No comments:

Post a Comment