CY न्यूज़

Wednesday, 2 March 2022

सुखमपुर ओवरब्रिज पिलर पर पत्थर भरे बोरे लादकर मजबूती देख रहे हैं इंजीनियर।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 02 मार्च (CY न्यूज) कंचौसी फफूंद स्टेशनों के बीच रेलवे गेट संख्या 6 सी सूखमपुर गाँव के पास किसान व ग्रामीण की लम्बी मांग पर सात सौ मीटर लंबे पुल का डी.एफ.सी द्वारा पाँच करोड़ रूपए से अधिक खर्च कर बनाया जा रहा। जिसमें 100 मीटर रेलवे व 600 मीटर पुल डी.एफ.सी द्वारा बनाया जाएगा। रेल ओवरब्रिज पर तीन सप्ताह पहले से ही अप ट्रैक के किनारे पिलर बनाने का काम शुरू किया गया है। वहीं ओवरब्रिज के लिए तैयार किये गए पिलरों पर डी.एफ.सी के इंजीनियर सीमेंट, मोरम, गिट्टी की बोरी लादकर मजबूती देख रहे हैं। ओवरब्रिज का निर्माण अभी रेलवे की भूमि पर हो रहा है। जो दोनों तरफ एक दर्जन से अधिक किसानों की भूमि को अधिग्रहण कर बनाने का प्रस्ताव है।ओवरब्रिज निर्माण होने से घसा के पुरवा व ढिकियापुर गाँवों के ग्रामीण व किसान उत्तर दिशा में तीन सौ मीटर दूर नहर पार उतारने की मांग डी.एफ.सी अधिकारियों के साथ-साथ जिला व तहसील अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से कर चुके हैं। जिसका पूर्व एस.डी.एम बिधूना राशिद अली ने दो बार मौके मुवायना भी किया था‌। और किसानों को भरोसा भी दिलाया था। वहीं किसान रामप्रकाश, अमर सिंह, रमाकांत, अनिल कुमार, शिव प्रताप, श्रीकृष्ण,  सुदामा प्रसाद, ललित, संदीप आदि अपनी भूमि पुल निर्माण में उसी शर्त पर देने को तैयार हैं। जब इसका नक्सा सीधा नहर रोड की ओर उतारने पर अधिकारी सहमति होंगे। डी.एफ.सी के इंजीनियर दीपेश कुमार ने बताया है कि पिलर के ऊपर पाँच सौ कुन्तल वजन लादा जा चुका है। दो सौ कुन्तल और लादा जाएगा।




No comments:

Post a Comment