CY न्यूज़

Wednesday, 9 March 2022

रूद्रा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मनाया गया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस।

हापुड़ 08 मार्च (CY न्यूज) रूद्रा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी  नानपुर हापुड़ में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मेरठ दक्षिण के विधायक एंव रूद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा.सोमेन्द्र तोमर एंव कॉलिज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके तथा पुष्पांजलि अर्पित करके की। इस अवसर पर कॉलिज की छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन डा.सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि पूरे विश्व में एकमात्र हमारा देश ऐसा है कि हम अपने देश को भी भारत माता कहकर पुकारते है। हमारे राष्ट्र में प्राचीन काल से ही मातृशक्ति का सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि महिला स्वय शक्ति का अवतार है। विद्या की शक्ति माँ सरस्वती, अन्न की शक्ति माँ अन्नपूर्णा, पूजा की शक्ति माँ दुर्गा व स्वंय शक्ति की शक्ति माँ काली है। माँ ही बच्चे का प्रथम गुरू होती है। महिलाओं का सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है और आज के युग में महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति का शिखर छू रही है। डा.सोमेन्द्र तोमर ने छात्राओं का आवाहन किया कि अपना सम्पूर्ण ध्यान अपने कैरियर में लगायें और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करे। उन्होनें कॉलिज की महिला शिक्षकों एंव अन्य महिला कर्मचारियों को स्टॉल भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलिज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने कहा कि हमारे देश में तो वैदिक काल से ही नारियों का सम्मान होता आ रहा है, नारी का प्रथम रूप माँ होता है, माँ ममता का खजाना होती है माँ का कोई विकल्प नहीं होता माँ का कोई पर्याय नहीं होता। महिला बहन के रूप में, पत्नि के रूप में, और बेटी के रूप में भी पूजनीय है। कार्यक्रम का कुशल संचालन कृषि संकाय के अध्यक्ष डा.शुभम सिंह भाटी ने किया और कार्यक्रम का समापन बी.एड की विभगाध्यक्षा डा.पूनम तेवतिया ने किया। इस अवसर पर कॉलिज के निदेशक डा.पवन तोमर, आर.आई.टी कॉलिज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डा.जफर वसी, दीपक गुप्ता, विकास मोहन, शैंकी त्यागी, अंकित कुमार, निखिल गुप्ता, राजकुमार वर्मा, हरेन्द्र सिंह, अनुज चौहान, रिंकेश कुमार, डा.सरफराज आलम, साकिर अली, वसीम अकरम, रामानन्द सागर, कविता रानी, मोनिका शर्मा, रूचि शर्मा, ममता कोहली, इरम राजपूत, प्रिया रानी कंचन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment