औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 मार्च (CY न्यूज) संघर्ष समिति कंचौसी के नगर अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल ने बताया है कि कंचौसी कस्बा दो जनपदों के भंवर जाल में फंसा है। जिससे कस्बे का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। कस्बे के अंदर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर के अंदर की सड़के जीर्ण-शीर्ण हैं। जनपद के अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पोर्टल तक कई बार शिकायत करने के बाबजूद भी अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला गया है। उन्होंने कहा है कि विभागीय अधिकारियों को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं लेकिन कागजों में समाधान हो जाता है। जिससे कस्बे के लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। और तो और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कंचौसी अध्यक्ष ने साफ-साफ कहा है कि जब तक जिलाधिकारी स्वयं आकर जमीनी हकीकत देखने नहीं आएंगे। तब तक ऐसे ही विकास अधर में लटका रहेगा।
No comments:
Post a Comment