मेरठ 13 मार्च (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन जेल चुंगी चौराहे पर किया गया। शिविर में मुख्य रूप से निःशुल्क शुगर थायराइड कोलेस्ट्रॉल की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल द्वारा किया गया। क्लब निर्देशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने कहा कि सभी लोग अपनी जांच कराएं और यदि किसी को किसी जांच में कोई रोग पाया जाता है तो इलाज करा कर शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।
No comments:
Post a Comment