मेरठ 09 मार्च (CY न्यूज) लोकप्रिय हॉस्पिटल मेरठ के सहयोग से विश्व महिला दिवस के अवसर पर निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। पंजाबी संगठन व महिला पंजाबी संगठन कैंप के आयोजक रहे। मोदीनगर क्षेत्र से विधायक मंजू सिवाच ने कैंप का उद्घाटन किया। डा.मंजू शिवाच ने सभी डॉक्टरों को पुष्प गुच्छ देकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। निशुल्क चिकित्सा कैंप मे दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने मरीजों को अपना परामर्श दिया। चिकित्सा कैंप में निशुल्क शुगर, बी.पी, ई.सी.जी आदि की सुविधा भी दी गई। कैंप में डा.आरुषि सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ व डा.स्मृति खारी जनरल फिजिशियन आदि ने मुख्य रूप से लगभग 320 के करीब मरीजों का परीक्षण व परामर्श दिया। निशुल्क चिकित्सा कैंप में लोकप्रिय की तरफ से डा.आरुषि सिंह, डा.स्मृति खारी, डा.ध्रुव एरन, विनीत शर्मा, पंकज वर्मा, संजय त्यागी, संजीव नागर, यशोदा, संगीता, मार्केटिंग मैनेजर ऋषभ अग्रवाल आदि ने अपना सहयोग दिया।
No comments:
Post a Comment