हापुड़ 15 अप्रैल (CY न्यूज़) हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर जनूपुरा में भारत रत्न से सम्मानित संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती पर शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम से निकाली गई। हर वर्ष बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती समस्त ग्रामवासी बहुत ही धूमधाम से बनाते हैं। इस वर्ष भी शोभायात्रा डी.जे बग्गी व ढोल के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा पंचायत घर से निकलकर पूरे गांव में निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार उर्फ बिल्लू जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान राजू प्रजापति रहे। डा.भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा में ग्राम विकास परिषद मुरादपुर जनुपुरा के अध्यक्ष विकास मोहन, उपाध्यक्ष मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, एव अन्य पदाधिकारी राहुल कुमार, मोंटी कुमार, मोनू, विक्की, राहुल कुमार, गौरव कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, भूपेंद्र, गौरव कुमार, अनुराग, रिंकू, सचिन कुमार, संदीप कुमार, आकाश मोहन, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य सभी समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment