मेरठ 02 अप्रेल (CYन्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा सूरजकुंड रोड स्थित सरस्वती मंदिर में हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि उनका संगठन भारतीय संस्कारों से जुड़ा हुआ पारिवारिक और सामाजिक संगठन है। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी वैश्य समाज की बहनों द्वारा दीपक जला कर पूजा अर्चना की गई उसके बाद भजन कीर्तन किए गए तथा मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को मिठाई और झंडे का वितरण किया गया एवं सभी से अपील की गई कि वह अपने घर पर ध्वजा जरूर लगाएं । इसके साथ साथ वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन के संरक्षक श्रीनंद गोपाल गुप्ता नंदी के तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने के उपलक्ष में आतिशबाजी भी की गई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल विश्नोई अनीता गुप्ता,मंजू गुप्ता,नीतू गुप्ता,प्रभा विश्नोई ,खुशी वार्ष्णेय, नेहा गोयल, प्रिया गुप्ता, अनु अग्रवाल, गुंजन गर्ग, विमलेश,सपना,ममता मित्तल,राधा सिंघल, अनु अग्रवाल,आरती गुप्ता, पूजा गुप्ता, मंजू सिंघल, बीना,शशि गोयल सरोज,दिव्यांशी आदि मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment