मेरठ/सरधना 25 अप्रैल (CY न्यूज़) थाना पहुंची पत्नी ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मारपीट करने की शिकायत पर पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया तो वही हिरासत में लिए गए पति ने भी पत्नी पर उत्पीड़न एवं परेशान करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक अंजलि पुत्री भूषण निवासी गांव धनोरा हापुड़ ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व सरधना थाना क्षेत्र के गांव इकडी निवासी युवक से हूई थी। शादी के बाद एक पुत्र भी है आरोप लगाया कि पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता है तथा घर से निकल जाने की धमकी देता है अपनी मां एक और मामा के साथ थाना पहुंची अंजलि ने बताया कि जब वह अपने ससुराल जनों से शिकायत करती है तो वह भी पति की तरफदारी करते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति को हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ में जुट गई है।


No comments:
Post a Comment