CY न्यूज़

Sunday, 17 April 2022

पुलिस सेवा संस्था को किया गया सम्मानित।


मेरठ 17 अप्रैल (CY न्यूज़) पुलिस सेवा संस्था का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमे संस्था के पद अधिकारी और संस्था के सभी सदस्य टीम लीडर सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट प्रतीक यादव सब इंस्पेक्टर, अंकित अग्रवाल सब इंस्पेक्टर रहे व राकेश गॉड प्रवक्ता, नेहा चौधरी समाजसेवी, साक्षी सक्षम हेल्थ केयर एन.जी.ओ की अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में सभी ने अपनी विचारधारा रखी और पुलिस के प्रति लोगों को जागरूक करना की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक प्रखर रस्तोगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मवाना रहे और सनी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर अंकित अग्रवाल, सब इंस्पेक्टर प्रतीक यादव को सम्मान  प्रतीक देकर और माला पहनाकर कर सम्मान किया। इस दौरान सनी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रखर रस्तोगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अक्षय चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता, विक्रांत चौधरी जिला अध्यक्ष, अंजुम मलिक महानगर सचिव, अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष, राहुल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, अमन शर्मा टीम लीडर, सी.बी.आई न्यूज अक्षत जैन, प्रशांत सिंह तोमर, नमन जैन, अभिषेक सभी लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment